MP Anganwadi: एमपी आंगनबाड़ी भर्ती 2022; मध्य प्रदेश के जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती, योग्यता- 5th से 12th

 MP Anganwadi Bharti 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा मध्य प्रदेश में आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार किये जाते है। इस वर्ष जारी सभी जिलों की भर्ती की जानकारी इसी पोस्ट में आपको मिलेगी। साथ ही अभी मध्य प्रदेश के जिन जिलों में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, उसकी जानकारी भी इसी पोस्ट में अपडेट की गई है। MP Anganwadi Karyakarta Bharti की तलाश कर रही युवतियों के लिए MP Aganwadi Jobs  पाने का सुनहरा मौका है।

अभी हाल ही में मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग ने भोपाल, सागर और इंदौर संभाग के जिलों में आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता के पदों के लिए भर्ती आमंत्रित कि है। ये सभी पद पूर्णतः अस्थाई है। MP Anganwadi Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2022 है। आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म और नोटिफिकेशन इसी पोस्ट में नीचे दिया गया है।

MP Anganwadi Vacancy 2022 in Hindi के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं अंतिम तिथि के पूर्व संपूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में सम्बंधित आंगनवाड़ी केंद्र पर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं। एमपी आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है |

एमपी आंगनवाडी भर्ती 2022 से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे की – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस, सलेक्शन प्रोसेस, महत्वपूर्ण तिथि, और आवेदन कैसे करे, आदि निचे दी गई है –


MP Anganwadi Bharti 2022 Notification Details

Departmentमहिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
Post Nameआंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता
Total Post804 पद
Salary4839 – 11500 रुपये
Job Categoryआंगनवाडी जॉब
Apply Modeऑफलाइन फॉर्म
Locationमध्य प्रदेश
Starting Date25/08/2022
Close Dateसभी संभाग की अलग – अलग अंतिम तिथि है।

MP Anganwadi Recruitment 2022 Details

आंगनबाड़ी सागर संभाग भर्ती 2022
विभाग का नाम:-महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
जिलों के नाम:-सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी
पद नाम:-आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता पद
कुल पद:-213 पद
अनुभव:-फ्रेशर
शैक्षणिक योग्यता:-5th, 10th, 12th
Starting Date :-29/08/2022
Last Date :-15/09/2022
एमपी नर्मदापुरम संभाग आंगनवाड़ी भर्ती 2022
विभाग का नाम:-महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
जिलों के नाम:-हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम(होशंगाबाद)
पद नाम:-आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता पद
कुल पद:-121 पद
अनुभव:-फ्रेशर
शैक्षणिक योग्यता:-5th, 10th, 12th
Starting Date :-27/07/2022
Last Date :-22/08/2022

एमपी उज्जैन संभाग आंगनवाड़ी भर्ती 2022
विभाग का नाम:-महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
जिलों के नाम:-उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच
पद नाम:-आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता पद
कुल पद:-258 पद
अनुभव:-फ्रेशर
शैक्षणिक योग्यता:-5th, 10th, 12th
Starting Date :-04/08/2022
Last Date :-22/08/2022



आंगनबाड़ी भोपाल संभाग भर्ती 2022
विभाग का नाम:-महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
जिलों के नाम:-भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा
पद नाम:-आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता पद
कुल पद:-185 पद
अनुभव:-फ्रेशर
शैक्षणिक योग्यता:-5th, 10th, 12th
Starting Date :-31/08/2022
Last Date :-15/09/2022

MP Anganwadi Bharti 2022 Important Links


आंगनबाड़ी इंदौर संभाग भर्ती 2022
विभाग का नाम:-महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश
जिलों के नाम:-इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, और बुरहानपुर
पद नाम:-आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता पद
कुल पद:-406 पद
अनुभव:-फ्रेशर
शैक्षणिक योग्यता:-5th, 10th, 12th
Starting Date :-25/08/2022
Last Date :-23/09/2022        


How to apply for MP Anganwadi Recruitment 2022?

  1. सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए |
  2. ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
  3. संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
  4. अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.

Comments

Popular posts from this blog

Anganwadi Sagar Sambhag Recruitment 2022 Short Notification